सतना पुलिस ने महिला को पीट पीटकर अधमरा कर दिया

Updesh Awasthee
सतना। पुलिस पर एक महिला को क्रूरतापूर्वक पीटने का आरोप प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसे चोरी के शक में हिरासत में लिया था।

रेखा नाम की महिला दूसरों के घरों में झाड़ू पोंछा लगाकर अपना परिवार चलाती है।महिला पर एक शख्स ने चोरी का अंदेशा जताया था। मामले में पुलिस महिला को थाने ले गई और जुर्म कबूल न करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि हालत बिगड़ने पर पुलिस को ही उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित महिला पूरी कहानी बयां कर रही है। वहीं पुलिस उसे मिर्गी का मरीज बताकर मामले को दबाने में जुट गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!