रतीराम श्रीवास/टीकमगढ। पुलिसिया लापरवाही के कारण धार्मिक नगरी ओरछा आपराधिक शहर बनता जा रहा है। होटल में जिस्म के कारोबार की चर्चाएं बंद नहीं हुईं थीं कि एक महिला की हाईप्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री सामने आ गई। महिला को सिर में गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि महिला का इलाके के कई रसूखदारों ने व्यवहार था।
घटना के संबंध मे ओरछा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि क्रान्ति उर्फ मनु पत्नि कृष्ण 32 वर्ष वार्ड 7 ओरछा निवासी की बीती रात 9 बजे के लगभग लक्ष्मी मन्दिर के पास मे अज्ञात लोगों ने घर मे घुसकर सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी हे।
बब्लू जोगी की सूचना पर मार्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी। पुलिस ने बताया कि मृत महिला 9-10 साल से ओरछा नगर मे रहकर जीवन यापन कर रही थी। वो उत्तरप्रदेश की रहने वाली है एवं यहां अकेले रहा करती थी।
पता चला है कि मृत महिला के घर मे एक डायरी मिली है, जिसमें कई रसूखदार लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पहले तो घटना को ही छिपाने का प्रयास किया, उसके बाद अब डायरी के राज को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को सामान्य घटना बताने की कोशिश की जा रही है।

