व्यापमं: 8 पार्टियों ने किया लोकसभा का बहिष्कार

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। व्यापमं एवं ललितगेट मामले पर लोकसभा अध्यक्ष की कार्रवाई के खिलाफ सभी 8 विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा से बहिष्कार का ऐलान किया है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि उनकी पार्टी के 25 सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में आठ विपक्षी पार्टियां लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगी। स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सोमवार को सदन में हंगामे के बीच कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित कर दिया था।

महाजन ने कांग्रेस के इन सभी सांसदों का नाम लेते हुए कहा कि अगर उनका ये रवैया जारी रहा तो भविष्य में उन पर और सख़्त कार्रवाई की जाएगी। खड़गे ने बीबीसी से बातचीत में स्पीकर के कदम को 'अलोकतांत्रिक' बताया। उन्होंने कांग्रेस के सदस्यों के निलंबन को सरकार के दबाव में उठाया गया क़दम बताया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ एकजुटता जताते हुए पांच दिन तक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!