टीकमगढ़ के बैंक में चोरी करते राजगढ़ की लड़की गिरफ्तार

Updesh Awasthee
रतीराम श्रीवास/टीकमगढ। राजगढ़ में एक वर्ग विशेष के लोग देशभर में चोरियां करने जाते हैं। इसी क्रम में नगर पंचयात पृथ्वीपुर मे संचालित भारतीय स्टेट बैंक मे एक 15 वर्षीय लडकी चोरी करते पकडी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लडकी को हिरासत मे ले लिया।

घटना के संबंध मे पृथ्वीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि नगर मे भारतीय स्टेट बैंक संचालित है। बैंक से सेवा निवृत अध्यापक रामस्वरुप ने 15000/ पन्द्रह हजार रुपये निकालकर कुर्ता की बगल बाली मे जेब पैसे रख लिये। उसी बैंक मे सुनेना पुत्री हरबी अहिरवार 15 वर्ष निवासी कारिया पचोर थाना जिला राजगढ की लडकी सुनेना बैंक में थी। जैसे ही सेवा निवृत अध्यापक ने पैसे रखे वैसे ही सुनेना ने जेब से पैसे निकाल लिये बैंक मे अन्य लोगो ने देख लिया और लडकी को पकडकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुचकर लडकी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की पुलिस ने बताया हे। कि पूछताछ के दौरान सुनेना ने बताया कि पृथ्वीपुर नगर मे माॅ कपडा के बदले प्लासटिक के बर्तन बेचने का काम करती हे। इस तरह परिवार का भरण पोषण होता है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी कुमारी सुनेना के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर हिरासत मे ले लिया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!