स्कॉलरशिप घोटाला: 3 कॉलेजों के खिलाफ 4 FIR

जबलपुर। मप्र शिक्षा जगत के सबसे बड़े स्कॉलरशिप घोटाले में आज 3 पैरामेडिकल कॉलेजों के खिलाफ 4 धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता चमन श्रीवास्तव भी शामिल हैं। कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस ने की है। याद दिला दें कि स्कॉलरशिप घोटाले में हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका लगी है।

लोकायुक्त सूत्रों की माने तो इस फर्जीवाड़े में जिले के सभी 22 पैरामेडिकल कॉलेजों के शामिल होने की आशंका है, लिहाजा जांच के बाद सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती हैं। जिन 22 कॉलेजों की अभी जांच चल रही है, उन कॉलेज की प्रबंध समिति में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस व आरएसएस से जुडे बडे नेता व उनके परिजन हैं।

लोकायुक्त निरीक्षक प्रभात शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी पैरामेडिकल कॉलेजों में फर्जीवाड़े से छात्रवृत्ति की राशि हड़पने की शिकायत एसपी पद्मविलोचन शुक्ल को मिली थी। जिन्होंने जांच की जिम्मेदारी डीएसपी सतीश मिश्रा के साथ उन्हें सौंपी थी। श्री शुक्ला के अनुसार लंबी पड़ताल के बाद शहर के महाकोशल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल टेक्नालॉजी, निवारण इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज और एपीएन कॉलेज शामिल हैं।

सभी 22 कॉलेजों में फर्जीवाड़ा
सूत्र बताते हैं कि लोकायुक्त पुलिस जिले के सभी 22 पैरामेडिकल कॉलेजों की जांच कर रही है। सभी कॉलेजों में फर्जीवाड़े से छात्रवृत्ति और शिक्षण शुल्क निकाला गया है। जांच के बाद इसमें अरबों का घोटाला उजागर होगा जिसमें प्रदेश के कांग्रेस-भाजपा के नेता और रसूखदार अधिकारियों का आरोपी बनना तय है।

कॉलज का नाम - महाकोशल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल टेक्नालॉजी
Mahakoshal Institute Of Paramedical Techology
गडबडी वर्ष - 2009-10 और 2010-11 में 150 छात्रों के नाम पर किया घोटाला।
घोटाले की राशि - 1 करोड़ 60 लाख रुपया
आरोपी - कॉलेज संचालक जेपी गौतम के अलावा आदिवासी विकास विभाग की तत्कालीन सहायक आयुक्त अमरलता सोनकर, एरिया ऑर्गनाइजर संतशरण सिंह, लिपिक गौतम सेनगुप्ता

कॉलज का नाम - निवारण इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज
NIWARAN INSTITUTE OF PARAMEDICAL
गडबडी वर्ष - 2009-10 में करीब100 से ज्यादा फर्जी छात्रों को दिया एडमिशन।
घोटाले की राशि- करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपए।
आरोपी- कॉलेज संचालक डॉ. एसआर जैन, आदिवासी विकास विभाग की तत्कालीन सहायक आयुक्त अमरलता सोनकर, एरिया ऑर्गनाइजर संतशरण सिंह, लिपिक गौतम सेन गुप्ता।

कॉलज का नाम- एपी नर्मदा कॉलेज
A.P. Narmada college
गडबडी वर्ष - 2009-10 में 170 से ज्यादा छात्रों के नाम पर घोटाला हुआ।
घोटाले की राशि- करीब पौने दो करोड।
आरोपी- कॉलेज संचालक कांग्रेस नेता चमन श्रीवास्तव, तुलसीदास, प्राचार्या वसुंधरा शर्मा, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त चंद्रकांता सिंह, कीर्ति सोनी और उर्मिला सोनी।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!