Meggi ने भारतीय बाजार को किया bey bey

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मैगी पर रोक लगाने के बाद नेस्ले इंडिया ने बाजार से मैगी को हटाने का फैसला किया है। मैगी में लैड और एमएसजी की मात्रा तय मानकों से ज्यादा पाए जाने के बाद कई राज्यों ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी।

आज करीब 12 बजे मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले के सीईओ दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। नेस्ले की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हाल ही में हुई घटनाओं की वजह से मैगी को लेकर लोगों के बीच अनावश्यक चिंता और भ्रम का माहौल बना है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि हमें सुरक्षित होने के बावजूद मैगी को बाज़ार से हटाना पड़ रहा है।

नेस्ले ने कहा कि जैसे ही हालात स्पष्ट होंगे मैगी की बाजार में वापसी होगी। दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और असम समेत कई राज्यों में मैगी की बिक्री पर रोक लगा गई है। वहीं नेपाल सरकार ने भी भारत से नेपाल में आने वाली मैगी की बिक्री पर रोक लगा दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!