रेलवे: ओवरचार्जिंग की शिकायत पर सख्त नहीं GM

Updesh Awasthee
भोपाल। लगता है वेंडर्स का कमीशन जीएम तक पहुंच रहा है शायद इसीलिए रेलवे स्टेशन पर हो रही खुली लूट की शिकायत पर भी पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम रमेश चंद्रा गंभीर नहीं है। ध्यानार्थ यह है कि हबीबीगंज स्टेशन पर जीएम विजिट से 2 मिनिट पहले ओवर चार्जिंग हुई, पीड़ित उपभोक्ता ने शिकायत करना चाहा तो उसे मिलने नहीं दिया गया। एक पत्रकार ने जाकर मामला बताया तो जीएम बोले ऊपर लिखे फोन व मोबाइल नंबरों पर तत्काल इस बात की शिकायत करें। सवाल सिर्फ यह है कि जीएम क्या अंकल चिप्स खाने के लिए आए थे प्लेटफार्म पर। जब शिकायत सामने थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं की।

यह हुआ गुरूवार को
हबीबगंज स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-एक।
गुरुवार को पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम रमेश चंद्रा का निरीक्षण दोपहर 12.30 बजे से
लेकिन उससे कुछ देर पहले भी ओवर चार्जिंग। यानी बिल्कुल डर नहीं। एक वेंडर ने 15 रुपए की पानी की बोतल यात्री को 20 रुपए में बेच दी। जब जीएम निरीक्षण के लिए पहुंचे तो यात्री दंपती यह शिकायत करना चाहता था। पर उन्हें जीएम तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। एक पत्रकार ने यह बात जीएम तक पहुंचाई तो उन्होंने कहा, यह गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए।

शाजापुर के यात्री विक्रम सिंह राजपूत ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्थित स्टॉल से पानी की बोतल खरीदी। वहां मौजूद वेंडर ने उसे वह 20 रुपए में दे दी। जब यात्री जीएम से शिकायत करने बोतल सहित जाने लगा तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उसे भगा दिया।

शराफत का ढोंग
जब जीएम ने उसी स्टॉल पर पानी की बोतल का रेट पूछा तो वेंडर ने उन्हें 15 रुपए बताया। इसके बाद जीएम ने कहा कि फिर 20 रुपए की क्यों बेच रहे हो? इस पर वेंडर व कर्मचारी ने एक सुर में कहा कि 15 रुपए में ही बेच रहे हैं। जीएम ने कहा कि यात्रियों को चाहिए कि वे स्टॉल्स के ऊपर लिखे फोन व मोबाइल नंबरों पर तत्काल इस बात की शिकायत करें।

सुधार का कोई अंत नहीं
चंद्रा ने स्टेशन परिसर के कोने-कोने में पहुंचकर साफ-सफाई की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई और स्टेशन मैनेजर दिनेश रिछारिया को अगली बार आने पर सुधार करने की हिदायत दी। व्यवस्थाओं पर संतुष्ट होने के मीडियाकर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुधार का कोई अंत नहीं है। पिछली बार के मुकाबले काफी सुधार दिख रहा है। अगली बार इससे ज्यादा की अपेक्षा है।

यह भी कहा चंद्रा ने
पे एंड यूज टॉयलेट की साफ-सफाई से लेकर कांट्रेक्टरों के कर्मचारियों की तैनाती की जाए। टाइल्स व फर्श पर जहां भी निशान बने हैं, उन्हें साफ करवाया जाए। टीटीई रेस्ट हाउस में अच्छे लिनेन की व्यवस्था हो।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!