रेपपीड़िता से अश्लील सवाल पूछने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड

Updesh Awasthee
मुंबई। मुंबई के एक पुलिस इंस्पेक्टर को रेप पीड़िता के साथ आपत्तिजनक व्यवहार के आरोप में बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया है। आला पुलिस अफसरों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन इंस्पेक्टर के रवैये को शुरुआती जांच में गलत पाया गया है।

दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई थी रेप की शिकायत
खबरों के मुताबिक, पिछले दिन एक 28 साल की लड़की ने अपने दोस्त के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की और उसका दोस्त लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और आरोपी ने लड़की से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह इससे मुकर गया। इसके बाद लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर अनिल आव्हाड को सौंपी गई।

असंवेदनशील रवैया
पुलिस कमिश्नर को सौंपी गई अपनी शिकायत में लड़की ने कहा है कि पूछताछ के दौरान अनिल ने उससे आपत्तिजनक सवाल पूछे और कुछ गलत बातें उसके अंडरगारमेंट्स के बारे में भी की। इतना ही नहीं, लड़की का आरोप है कि पूछताछ के नाम पर उसे लंबे समय तक थाने में बिठाया गया और इस वजह से वह काफी असहज महसूस कर रही थी। मामले की जांच कर रहे मुंबई उत्तर के पुलिस कमिश्नर फतेह सिंह पाटिल ने कहा कि अनिल को हेड ऑफिस से आदेश मिलने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार से पुलिस की इमेज खराब होती है और इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!