बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा सचिवालय महिला कर्मचारियों की गप्पबाजी से परेशानी हो गया है। हालात यह बन गए कि विधानसभा का काम तक प्रभावित होने लग गया। प्रशासन ने एक सर्कुलर जारी कर अपनी महिला कर्मचारियों से कहा है कि ‘अनावश्यक रूप से’ नहीं घूमें।
सर्कुलर में महिलाओं और कर्मचारियों से काम के दौरान अनुशासन बनाए रखने को भी कहा गया है और उन्हें समूहों में इकट्ठा होने, मोबाइल फोन पर तेज आवाज में बात करने और कार्यालय समय के दौरान अनावश्यक रूप से कॉरीडोर में घूमने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
इसमें कहा गया है कि इस सचिवालय के कुछ अधिकारी और कर्मचारी अब भी समूहों में इकट्ठा होते हैं, मोबाइल फोन पर तेज आवाज में बात करते हैं और कार्यालय समय के दौरान महिला कर्मचारी अनावश्यक रूप से घूमती रहती हैं। इस तरह के आचरण से न केवल कामकाज बाधित होता है बल्कि अनुशासनहीनता भी झलकती है।

