रीवा। मणिपुर के चांडेल जिले में उग्रवादियों के हमले में शहीद जवानों में रीवा का एक जवान भी शामिल है। एक माह पूर्व ही जवान की शादी हुई थी।
चाकघाट थाना के हरहदी गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा के शहीद होने की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा है। जितेंद्र की करीब ढाई वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुई थी।
किसान परिवार के जितेंद्र की एक माह पहले ही शादी हुई थी। छह जून को जितेंद्र का पार्थिव शरीर रीवा पहुंचेगा, जहां से उसे गृहग्राम भेजा जाएगा।

