राजेश कास्वा/रतलाम। रतलाम झाबुआ सांसद दिलीप सिंह भूरिया की तबियत अचानक बिगड़ी। सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत केे चलते रतलाम के सीएचएल- जैन दिवाकर अपताल में किया भर्ती। रतलाम में आयोजित होने वाले विकलांग उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने कल रात आये थे झाबुआ से रतलाम। सर्किट हाउस में तबियत खराब होने से अपताल ले जाया गया। आईसीयू में भर्ती औरउपचार जारी।
दिलीपसिंह भूरिया बीमार रतलाम सी.एच.एल.जैन दिवाकर हास्पीटल मे भरती दिलीपसिंह भूरिया से मिलने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोद कई बडे दिग्गज नेता भी साथ। इंदौर से चार्टर मंगवाया है भूरिया जी को दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी।
सूत्रो के अनुसार श्री गेहलोत ने प्रधानमंत्री से फोन पर चर्चा कर सांसद दिलीप सिंह भूरिया को इलाज हेतु देहली के एम्स में भर्ती करने का अनुरोध किया सांसद भूरिया को विशेष विमान से देहली भेजने की तैयारी में जुटा जिले के कलेक्टर और एस पी जुट गये है ।
सूत्रो के हवाले से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी रायसेन प्रोग्राम के बाद किसी भी समय दिलीपसिंह भूरिया से मिलने के लिये दिल्ली रवाना हो सकते है।
छपते छपते: श्री भूरिया को इंदौर रिफर कर दिया है। वहां से दिल्ली ले जाया जाएगा।

