नक्सली कमाण्डर दिलीप की सुरक्षा में 40 जवान तैनात

Updesh Awasthee
आनंद ताम्रकार/बालाघाट। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये नक्सली दिलीप उर्फ गुहा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है। दिलीप ने अपने उन नक्सली साथियों के नाम बताये है जो दर्जनों वारदात में उसके साथ रहे है। पुलिस ने उन पर 30-30 हजार रूपये के इनाम घोषित भी कर दिया है।

बालाघाट रेंज के पुलिस आईजी डीसी सागर ने बताया है कि जो भी व्यक्ति इन फरार नक्सली के बारे में जानकारी देना चाहता है वह जिला पुलिस बल, एसपी बालाघाट को सूचना दे सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।

कमांडर टाडा दलम जमुना उर्फ सगन बाई उर्फ इलू निवासी पालागोंदी थाना रूपझर जिला बालाघाट यह भी दिलीप के साथ विभिन्न अपराधो में शामिल रही है पूर्व में ही इस पर 50 हजार का ईनाम घोषित किया जा चूका है।

रघू उर्फ शेरसिंग उर्फ सोमजी 45 वर्ष निवासी ग्राम दडेकसा थाना लांजी तथा मलाजखंड दलम कमाण्डर रामसिंग उर्फ सम्पत निवासी राशिमेटा थाना रूपझर एवं दामा उर्फ राजेश 50 वर्ष निवासी मूरूम जिला गढचिरौली महाराष्ट  ये सभी दिलीप के साथ वारदातों में शामिल रहे है।
35 लाख रूपये के इनामी हार्डकोर नक्सली कमाण्डर दिलीप की पुलिस ने सुरक्षा बडा दी है इसकी सुरक्षा के 40 जवानों का स्पेशल फोर्स तैनात किया गया है।

24 घण्टे की कडी चैकसी में दिलीप पर निगरानी रखी जा रही है। उससे मिलने के लिये बिना अनुमति के किसी को भी मिलने नही दिया जायेगा। यह उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पूछताछ के लिये 12 दिन का रिमांड लिया है। उससे पूछताछ में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ की आइजी की टीम सहित महाराष्ट पुलिस ने भी कुछ जानकारियां जुटाई है तथा उनकी तशदीक की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने बताया की गुहा हार्डकोर नक्सली है इस लिये उसकी सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!