अरुण यादव के खुलासे पर भाजपा का पलटवार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि डीमेट मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण यादव का आरोप बेबुनियाद असत्य और निराधार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की लोकप्रियता से कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी है। भारतीय जनता पार्टी श्री अरूण यादव के इस कृत्य की घोर निन्दा करती है।

कांग्रेस लगातार तीन विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2014 में अपमानजनक पराजय झेलने के बाद हताषा से उबर नहीं पा रही है। अतीतभोगी कांग्रेसी सत्ता के बिना चैन नहीं पा रहे है, जिससे उनका अवसाद चरित्रहनन की राजनीति में बदल रहा है। रामराज्य में भी निष्कंलक सीता माता पर आरोप जड़ा गया था और उनकी धवल कीर्ति पर स्याह दाग लगाने की भरपूर कोशिश रजक परिवार ने की थी। कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरूण यादव द्वारा उछाले गये आरोप भी इसी तरह का घृणित प्रयास है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि व्यापमं की जांच मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एसटीएफ को सौंपकर नैतिकता का प्रमाण दिया है, जिस पर उच्च न्यायालय ने संतोष व्यक्त किया और अदालत खुद जांच की निगरानी कर रही है। जांच को पटरी से उतारने और चरित्रहनन करने की गरज से कांग्रेस उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटा चुकी है। वहां भी कांग्रेस को निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की उपलब्धियां बैचेन कर रही है और उन्हें लग रहा है कि चरित्रहनन करके वे जनता को भ्रमित करनें में सफल हो जायेंगें लेकिन जनता श्री अरूण यादव के मिथ्या आरोपों पर भरोसा करनें वाली नहीं है। तमाम भर्तियों की जांच चल रही है, न्यायालय स्वंय जांच की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में श्री अरूण यादव की बतौलेबाजी आधारहीन और शरारतपूर्ण ही कही जायेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास यदि कोई तथ्य और जानकारी होती तो वह राजनीति कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के बजाए जांच एजेंसी और न्यायालय के संज्ञान में लाती, लेकिन कांग्रेस ने सही रास्ता चुनना पंसद नहीं किया क्योंकि उसे तथ्यों की प्रामाणिकता पर स्वयं यकीन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ अखबारों की सुर्खियों तक सिमट कर रह जाने को उपलब्धि मान चुकी है जो खुद कांग्रेस के लिए नुकसान देह है, क्योंकि बार-बार वही आरोप दोहरा कर कांग्रेस अपनी विष्वसनीयता स्वयं खो रही है।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!