इंस्टाग्राम पर फेमस नवविवाहित तीन दिन से भूखी थी, लास्ट कॉल के 5 मिनट में मौत हो गई

Updesh Awasthee
ग्वालियर, 19 मई 2026:
पहले शादी के ठीक 1 साल बाद और 22 साल की उम्र से पहले इंस्टाग्राम पर बेहद लोकप्रिय नवविवाहित की संदिग्ध मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद पता चला है कि वह 3 दिन से भूखी थी। उसके पेट में खाना नहीं था। उसने आखिरी कॉल अपने भाई को किया था और 35 मिनट बाद उसकी डेड बॉडी मिली। 

Instagram-Famous Newlywed Dies Minutes After Last Call, Family Says She Had Not Eaten for 3 Days

ग्वालियर के सुरैयापुरा में रहने वाली पलक रजक की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले इसे सुसाइड बता रहे हैं जबकि मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौत से महज 35 मिनट पहले पलक ने अपने भाई प्रिंस को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। पलक ने कहा था, ‘मुझे ले जाओ, वरना ये मार डालेंगे।’ जब भाई पहुंचा तो अस्पताल में स्ट्रेचर पर बहन की लाश पड़ी थी।

21 वर्षीय पलक के सोशल मीडिया पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। पुलिस और परिवार ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला, तो कई ऐसी पोस्ट और रील्स सामने आईं, जिनमें वह मानसिक तनाव, घुटन और टूटन की ओर इशारा कर रही थी।

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि मौत से पहले पलक ने तीन दिन तक खाना नहीं खाया था। परिवार और करीबियों के अनुसार, उसने अंतिम दिनों में अपने पिता और भाई को फोन कर बताया था कि वह ससुराल में बेहद परेशान है।

मौत से दो दिन पहले पोस्ट की थी रील

पलक की मौत से दो दिन पहले 10 मई को पोस्ट की गई एक रील ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है। इस रील में पलक ने Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

इन शब्दों को अब उसके मानसिक हालात और निजी जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने भी इन सोशल मीडिया पोस्ट्स और रील्स को जांच का हिस्सा बनाया है।

लिखा- सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें घुस गई

25 अप्रैल 2026 को पलक की शादी का एक साल पूरा हुआ था। उसने 24 अप्रैल 2026 की रात 12 बजे अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी। इसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा था- मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई। इस रील पर उसने लिखा था- सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें VIP एंट्री लेकर घुस गई।

पलक 30 जून को 22 साल की होने वाली थी। शादी के बाद यह उसका दूसरा जन्मदिन होने वाला था।

फोन पर कहा- मुझे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग मार डालेंगे

भाई प्रिंस ने बताया कि 12 मई की शाम, मौत से करीब 30 मिनट पहले शाम 6 बजकर 14 मिनट पर पलक ने उन्हें और अपने पिता को आखिरी कॉल किया था।

प्रिंस ने कहा- बहन फोन पर बुरी तरह रो रही थी। वो बोली थी कि मुझे जल्दी आकर यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। यह सुनते ही मैं तुरंत घर से निकला। रास्ते में ही फोन आया कि पलक जिला अस्पताल में भर्ती है। जब वहां पहुंचा तो स्ट्रेचर पर उसकी लाश पड़ी थी।

भाई का आरोप- दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे

प्रिंस ने कहा- पलक की शादी अप्रैल 2025 में एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से की थी। शादी के बाद से ही सास और देवर कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पति अमित भी अपनी मां और भाई की प्रताड़ना का विरोध नहीं करता था।

शादी के समय दी गई एफडी भी ससुराल पक्ष ने जबरन तुड़वाकर रुपए अपने पास रख लिए थे।

परिवार ने कहा- शरीर पर चोट के निशान, मौत से पहले किया संघर्ष

परिवार का दावा है कि अस्पताल में पलक के गले, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे। उन्होंने आशंका जताई है कि मौत से पहले पलक ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

वहीं, मुरार थाना पुलिस ने कहा- प्रारंभिक पड़ताल में मामला हैंगिंग का लग रहा है। हम शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर डॉक्टरों से सेकंड ओपिनियन लेंगे। इसके बाद ही कुछ नतीजे पर पहुंचेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!