मॉडल से रेप: IPS सुनील के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Updesh Awasthee
मुंबई। मुंबई पुलिस की महिलाओं के खिलाफ अपराध शाखा ने एक अदालत में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। उन पर 26 वर्षीय एक मॉडल से कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईपीएस अधिकारी सुनील पारस्कर (57) के खिलाफ बोरिवली महानगर दंडाधिकारी न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। जुलाई 2014 में उन पर एक मॉडल से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। महिला ने पारस्कर पर साल 2013 में छेड़छाड़ तथा यौन प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। बीते साल जुलाई में मालवानी पुलिस थाने में पारस्कर के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी द्वारा दुष्कर्म को लेकर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था। महिला ने कहा था कि एक मामले के सिलसिले में साल 2012 में वह पारस्कर से मिली थी, जब वह उत्तीर जोन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!