भाइयो आप सभी को सूचित करते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है की फेडरेशन आफ आल इंडिया स्कूल टीचर असोसिएशन फेस्टा मध्यप्रदेश(आम अध्यापक मोर्चा मध्यप्रदेश) ने अध्यापक ,,संविदाशिक्षक, गुरुजियो, अतिथि, शिक्षक, साक्षरता प्रेरक, शासकीय व अर्धशासकीय शिक्षक व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी शिक्षक साथियो के हितो व जायज मांगो के सटीक व सीधे आर-पार के प्रयासों की शुरुवात प्रारम्भ कर दी है।
आप सभी संवर्गो के शिक्षक साथियो से फेडरेशन व मोर्चा आह्वान करता है की अब अलग-अलग प्रयास करने की कोई आवश्कता नही हम सभी मिलकर एक दुसरे कीसमस्याओ का निराकरण सार्थक व परिणाम दायक प्रयासों से प्रदेश से राष्ट्र स्तर तक सार्थक रूप से करेंगे।
हमारे द्वारा प्रान्त स्तर से संकुल स्तर तक एक ऐसी टीम तैयार करनी है जिसमे सभी संवर्गो के पदाधिकारियों का अहम रोल हो व हर वर्ग का प्रतिनधि अपने वर्ग की समस्या हेतु प्रतिनिधि के रूप में हमारे प्रतिनिधि मंडल की टीम में शामिल रहेगा।
मध्यप्रदेश के समस्त संवर्गो के प्रतिनिधि मेरे मोबाइल नंबर-9179613685 संपर्क करे।।
सभी संवर्ग के पदाधिकारी,,सभी संघो के प्रतिनिधि पदाधिकारी ,,आम अध्यापक साथी आप सभी को मोर्चा दिनांक 24/5/15 दिन रविवार को अपनी प्रथम बैठक में ससम्मान आमंत्रित करता है उपरोक्त मीटिग में मोर्चा फेडरेशन की आगामी आर-पार की निति,,मांग पत्र,,पदाधिकारी चयन,, जिम्मेदारी आवंटन,,आन्दोलन की भूमिका व रुपरेखा,,व हमारे प्रथम दिल्ली स्तर के कार्यक्रम की कार्ययोजना व रुपरेखा आदि समस्त कार्यक्रम पर निर्णय लिया जाना है।
आपका साथी
मुश्ताक खान
प्रदेश संयोजक
फेडरेशन आफ आल इण्डिया स्कूल टीचर्स असोसिएशन मध्यप्रदेश।(AAM)
।आप सभी को सादर आमंत्रण।।
हमारी प्रथम मीटिंग:-
दिनांक:-24/5/15
दिन:-रविवार।
समय:-सुबह 11.00 बजे।
स्थान:-सामुदायिक भवन
नया दशहरा मैदान रंगमहल टाकिज के पास भोपाल मध्यप्रदेश

