6 गांवों में फैली आग, सड़क दुर्घटनाओं में 1 मौत, दर्जनभर घायल

Updesh Awasthee
राजेश निगम/लवकुशनगर। छतरपुर जिले के लवकुशनगर अनुविभाग बीती रात्रि दुर्घटना के नाम रही। चन्दला रोड ,महोबा रोड ,सहित छतरपुर रोड में हुयी सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जबकि इससे पूर्व राजस्थानी हवाओं की धूलभरी आँधी और उससे लगी कई गाँवों में आग की भयावहता और दहशत ने लोगों को रात भर सोने नहीं दिया। 

मंगलवार की रात्रि आई धूलभरी आँधी ने कुछ समय के लिए लोगों को एक जगह रुकने को मजबूर कर दिया था। जबकि इसी आँधी से गाँवों में ईंट और खपरैल के लिए जलाये जा रहे भट्ठों से शुरू हुयी आग ने लगभग आधा दर्जन गाँवों में कहर बरपाया। जनपद के गुधौरा में आग से छह मकान जल गए। वहीँ आग से तीन बकरियों की मौत भी हो गयी। जबकि मढ़ा में दो मकान जले। वहीँ मुड़ेरी में गाँव किनारे से शुरू हुयी आग खेतों तरफ ही रही। 

यहाँ दो बड़े पेड़ खलिहान में रहे अवशेषों में आग लगने के कारण जल गए। वहीँ माधौपुर के काछिन पुरवा में गन्ने के खेत में आग सहित  ज्योराहा , चितहरी ,टिकरी ,रानीपुरा , सुरा ,धरमपुरा,कीरतपुर ,गोयरा में आग लगने की खबर आई। लेकिन लवकुशनगर अनुविभाग में पर्याप्त फायर फाइटर वाहन की कमी अचानक आई आपदा में महसूस हुयी। वहीँ लवकुशनगर में पूरी रात बिजली गुल रहने के बाद सुबह लगभग ग्यारह बजे बिजली आई। 

जबकि दुर्घटनाओं में बड़ी दुर्घटना  में बरातियों से भरी एक बोलेरो बिगपुर तिराहे में एक खाई में पलटने से सात लोग घायल हो गए। घायलों में शनि पिता शिवदास सिंह (22)बाँदा ,पंकज पिता शिव स्वरूप प्रजापति (23)बाँदा ,राकेश (23)पिता लालभाई बाँदा ,राजेन्द्र (25)पिता जय सिंह गौरिहार ,राकेश (22 )पिता घनश्याम बाँदा ,चंद्रपाल (32)पिता तुलइयां माझपटिया ,बबलू पिता मुन्ना सिंह बाँदा घायल हो गए। वहीँ दूसरी घटना बगमऊ तिराहे में दो साईकिलों की टक्कर में हंसपुरा निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्रा (50 )की घटनास्थल पर मौत हुयी। जबकि उनका बेटा भूपेन्द्र मिश्रा (18 )और शोभा पिता बुधियां अहिरवार ,और रगौली निवासी गुड्डू अहिरवार के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है। तीसरी घटना महोबा रोड पर पिपरी तिराहे में तेज रफ़्तार बोलेरो और मोटर साईकिल में हुयी जिसमे चार  लोगों के गम्भीर घायल होने की सूचना है। जिसमे लाला राम पिता गणेशा अहिरवार (30),शारदा पिता कल्याणदास निवासी अट्कौंहा (40 ),राजेन्द्र वर्मा और निवेश रैकवार निवासी शिवहरा ,चरखारी शामिल है। सभी दुर्घटना में घायलों को  जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है। 

          
-- 
Rajesh Nigam 
Lavkushnagar 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!