पटेरा। पटेरा बस स्टेण्ड पर खडी हुई बिना ड्राईवर की बस एक दम से चल पडी। जिससे आस पास रखे हुये तखत कमरेां में बस के टकराने से भारी क्षति हो गई तखत के डिब्बों पर बैठे हुये लोगों की जान बाल-बाल बची।
बस ड्राईवर ने बस स्टेण्ड पटेरा पर बस न्यूट्रल कर बस को खडा कर दिया था। बस में सेल्फ स्टार्ट की सुविधा नहीं थी जिससे बस ड्राईवर ने लोगों से कहा कि धक्का लगेगा और बस ड्राईवर कहीं और चला गया और लोगों ने समझा कि ड्राईवर बस में बैठ गया है तो लोगों ने बस को धक्का देना शुरू कर दिया और बिना ड्राईवर के बस आगे बढ गई। ढलान होने के कारण बस ने रफ्तार पकड ली और आसपास रखे हुये डिब्बों से टकराकर भारी नुकसान कर दिया। वहां पर रखे हुये तखत डिब्बा के मालिक राकेश कोरी पंचम लाल कोरी निवासी पटेरा ने बताया कि वह डिब्बे के अंदर बैठा था तभी बस एक दम से सामने से आ गई और साथ में तीन चार लोग बैठे हुये थे तो हमने व सभी लोगों ने भागकर अपनी जन बचाई और बताया कि हमारी साईकिल की दुकान में लगभग एक लाख रू0 का सामान व नई साईकिल रखे हुये थे। लगभग एक लाख रू0 का नुकसान हुआ है। एक और खुल्ले चैरसिया का भी 50000 रू0 का नुकसान हुआ है। इन्होने भी बताया कि बडी मुष्किल से जान बचाकर दुकान से भागे।

