राहत राशि बांटने में लापरवाही करने वाले दो पटवारी निलंबित

Updesh Awasthee
ग्वालियर। बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटने में उदासीनता बरतने वाले दो पटवारियों शैतान सिंह व मनोज श्रीवास्तव को कलेक्टर डाॅ0 संजय गोयल ने सख्त कार्यवाही करते हुये निलंबित कर दिया है। तथा पटवारी हीरा सिंह व मुकेश वर्मा को राहत वितरण में लापरवाही बरतने पर 2-2 वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं। एक अन्य जानकारी में ग्राम रौरा मुरार के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 की कार्यकर्ता सुनीता कुशवाह व सहायिका रामवेटी जाटव की सेवाएं कलेक्टर डाॅ0 संजय गोयल द्वारा औचक निरीक्षण में आंगनवाड़ी केन्द्र बंद मिलने पर सेवाएं समाप्त करने के आदेष दिये हैं। 

यात्री प्रतीक्षालय पर दबंगों का कब्जा
ग्वालियर। लोक निर्माण विभाग द्वारा डबरा, छीमक चीनोर तहसील तक सड़क किनारे यात्रियों के लिये बनाये गये यात्री प्रतीक्षालयों पर दबंग लोगों ने कब्जा कर भूसा एवं अन्य सामग्री भर रखी है। कहीं दुकानें लग गई हैं, जिससे आम लोग प्रतीक्षालय में खड़े नहीं हो पाते। गर्मी, सर्दी, बरसात में बाहर खड़े रहना पड़ता है। दबंग लोगों द्वारा प्रतीक्षालयों को असामाजिक गतिविधियों का अड्डा भी बना लिया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की। 

रेल की चपेट में आने से युवक की मौत
ग्वालियर। डबरा मगरौरा गेट के पास डाउन ट्रेक पर रेल की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सफाई कर्मचारी रवि बाल्मीकी की सूचना पर स्टेषन प्रबंधक एस मीणा ने जीआरपी को सूचना दी, जीआरपी ने षिनाख्ती के प्रयास किये। परंतु पता नहीं चल पाया। 

छत से गिरने से चोर की मौत
ग्वालियर। भिंड देहात थाना क्षेत्र के बीटीआई इलाके में एक चोर की भागते समय छत से गिर जाने से मौत हो गई। चोर शान मोहम्मद उर्फ टन्नी पुत्र हबीब खांन के घर में चोरी के हिसाब से घुसा था कि अचानक जाग होने पर वह भागा जिससे वह छत से गिर पड़ा। 

केआरजी की तिजोरी से 7.10 लाख गायब
ग्वालियर। शासकीय कमला राजा स्वषासी काॅलेज केआरजी की तिजोड़ी से    7.10 लाख रूपये गायब होने का मामला सामने आया है। हैड कैषियर धीर सिंह यादव पर संदेह जताते हुये काॅलेज प्रबंधन प्रभारी प्राचार्य प्रभा महता ने तिजोरी को सील कर दिया है। अतिरिक्त संचालक उच्च षिक्षा डाॅ0 आईबी सिंह को उसकी षिकायत की गई है। कुछ दिनों पूर्व साइंस काॅलेज के प्राचार्य डाॅ0 डीआर पवैया ने इतनी बड़ी रकम काॅलेज में रखने के लिये आपत्ति की थी। आरोप लगने के बाद धीर सिंह यादव ने काॅलेज आना बंद कर दिया है। पूर्व में साइंस काॅलेज में ढाई लाख रूपये का गवन किया था। उसके बाद आला अधिकारियों से सांठगांठ कर अपना स्थानांतरण केआरजी में करा लिया था। यहां भी 7.10 लाख गायब हैं। 

मुरार नदी प्रभावित 40 परिवारों को जल्द मिलेंगे मकान
ग्वालियर। मुरार नदी के प्रभावित क्षेत्र में ऐसे 40 परिवार जिन्होंने विस्थापन के लिये रजामंदी दे दी थी। उन्हें आईएचएसडीपी योजना के तहत नगर निगम द्वारा बनाये जाने वाले मकानों में जगह दी जायेगी, इस जगह के लिये उनसे 1.50 से 2 लाख रूपये तक की बसूली की जायेगी। ढाई सौ से तीन सौ वर्गफीट वाले कमरे उनके 1500 फुट वाले मकानों की जगह देकर पैसे भी लिये जायेंगे। 

अब शवों को घर पहुंचायेगा जेएएच
ग्वालियर। जेएएच में भर्ती किये गये गरीब बीपीएल कार्ड धारक की मृत्यु हो जाने पर उसकी पार्थिव देह को मुफ्त में उसके गृह ग्राम तक पहुंचाने का काम स्टील अथाॅरिटी आॅफ इंडिया से मिली शव वाहिका करेगी। करीब एक सप्ताह में शव वाहिका यह कार्य शुरू कर देगी। इस वातानुकूलित शव वाहिका में चार शव तक एक साथ रखे जा सकेंगे। करीब 10 लाख की लागत से बनी शव वाहिका को स्टील अथाॅरिटी द्वारा जेएएच को उपलब्ध कराई गई है। करीब 2 हजार मरीजों की सालाना मौत होती है वे निजी एम्बुलेंस के मनमाने रेटों से बच सकेंगें। 


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!