नेता का अनादर करने वाले रक्षामंत्री को सजा ए मौत

Updesh Awasthee
एएफपी/सोल। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री ह्योन योंग-चोल को तानाशाह नेता किम जोंग-उन का अनादर करने और उनसे वफादारी नहीं करने के कारण एंटी एयरक्राफ्ट फायर के जरिए गोला दागकर मौत की सजा दी गई है।

राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईएस) के उप निदेशक हान की-बियोम ने संसदीय समिति को बताया कि हजारों अधिकारियों ने ह्योन को 30 अप्रैल को मौत की सजा दिए जाते देखा। योनहाप के अनुसार ह्योन को एक साल से भी कम समय पहले पीपल्स आर्म्ड फोर्सेज का मंत्री नियुक्त किया गया था, लेकिन उसे औपचारिक सैन्य समारोहों में झपकी लेते और कई मौकों पर किम जोंग-उन से बहस करते देखा गया था। कई अपुष्ट रिपोर्ट्स का कहना है कि अधिकारी जब लोगों के सामने उदाहरण पेश करना चाहते हैं तो इस तरीके से मौत की सजा दी जाती है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!