2 साल से सौतेली बेटी का रेप कर रहा था

भोपाल। कोलार थाने में सौतेली बेटी से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पिता 2 साल से उसका रेप कर रहा था। घटना वाली रात भी वो रेप करने वाला था, मना करने पर मारपीट करने लगा, तब पीड़िता की बड़ी बहन ने 1090 पर फोन लगा दिया और पुलिस आ गई। पीड़िता की उम्र 17 साल है।

पीड़िता रति की बड़ी बहन सेनु ने बताया कि उसकी छोटी बहन रति के साथ सौतेला पिता दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। रविवार को भी उसके पिता ने दुष्कर्म करना चाहा और घर में सबके साथ मारपीट की। तब उसने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन लगाया। वहां से पुलिस आई और उसके पिता को थाने ले गई। पुलिस पहले रेप का मामला ही दर्ज नहीं कर रही थी। पुलिस के अनुसार 2 साल से इसकी शिकायत क्यों नहीं की। इसके जवाब में नाबालिग ने बताया कि हममें हिम्मत नहीं थी, लेकिन अब हम पूरी ताकत से अपने सौतेले पिता की कारगुजारियों को पर्दाफाश कर रहे हैं।

सेनु ने बताया कि वे 6 बहनें हैं। 4 की शादी हो गई और 2 मां-पिता के साथ रह रही थी। उनके पिता डीपी जोशी ऑटो चलाते थे, 12 साल पहले बीमारी से उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद उनकी मां की शादी रमेश से हुई थी। रमेश से भी दो लड़कियां हैं। अपनी सगी बेटियों के साथ वह कोई गलत हरकत नहीं करता है, उसकी बुरी निगाहें हमेशा सौतेली बेटियों पर ही लगी रहती थी। कोलार थाने में पिता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस खबर में उपयोग किए गए सभी नाम परिवर्तित हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !