इंदौर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं का रिजल्ट रविवार दोपहर 4 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी की मौजूदगी में घोषित किया गया। इस बार रिजल्ट 65.94 प्रतिशत रहा। एक बार फिर 69.42 प्रतिशत परिणाम के साथ लड़कियों ने बाजी मारी है, जबकि 63.30 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इसमें 65.92 प्रतिशत रेग्युलर और 29.5 प्रतिशत प्राइवेट स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इंदौर से अनिमेश, रतलाम से राशि रहीं टॉपर
इंदौर के मल्हार आश्रम स्कूल के छात्र अनिमेश जैन ने वाणिज्य समूह में प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 95.40 प्रतिशत मार्क्स लेकर टॉपरों की सूची में पहला मुकाम पाया है। मूलरूप से सागर के रहने वाले जैन यहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने रतलाम की राशि सोनी के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों विद्यार्थियों ने 477/500 अंक प्राप्त किए हैं। मल्हार आश्रम की प्रिसिंपल विजया शर्मा ने बताया कि सभी विषयों की मैरिट लिस्ट में इंदौर को प्रदेश स्तर पर सिर्फ वाणिज्य में ही पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह गौरव शासकीय स्कूल को हासिल हुआ है, इसके अलावा स्कूल की दो छात्राओं ने जिला स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए बहुत ही हर्ष की बात है।
इंदौर टॉपर
462/ 500 : प्ररेणा शर्मा, वैष्णव गर्ल्स स्कूल
462/ 500 : अनामिका अकोदिया, मल्हार आश्रम स्कूल
462/ 500 : आयुषी साहनी, तीरथबाई कलाचंद स्कूल
462/ 500 : प्रांजल जोशी, बाल निकेतन स्कूल
461/ 500 : अंजली बोंदर, मल्हार आश्रम स्कूल
460/ 500 : उर्वशी खत्री, मालव शिशु बिहार, स्कूल