हटा दिए गए रेशम संचालक: करोड़ों के घोटाले का आरोप | MP silk Directorate

Updesh Awasthee
भोपाल। EOW की जांच की जद में आए मप्र रेशम संचालनालय के डायरेक्टर एसडी पटेरिया को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप है। फर्जी प्रमोशन प्राप्त करने एवं लोकायुक्त में पदस्थ अपने साढू भाई के नाम पर दादागिरी दिखाने के आरोप भी शामिल हैं। 

मप्र शासन की ओर से जारी एक सूचना में बताया गया है कि :-
राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री महेंद्र सिंह धाकड़ को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-संचालक रेशम का प्रभार सौंपा है। श्री धाकड़ संचालक उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी भी हैं। आयुक्त रेशम के पद पर वर्तमान में कार्यरत श्री एस.डी. पटेरिया की सेवाएँ वन विभाग को लौटाई गई हैं।

श्री पटेरिया की कारगुजारियां पढ़ने के लिए कृपया नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!