अब लालकृष्ण आडवाणी लापता

Updesh Awasthee
अहमदाबाद। गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को कुछ ऐसे पोस्टर लगे देखे गए, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को ‘लापता’ बताया गया है। आडवाणी इस क्षेत्र से सांसद हैं।

इसी तरह के पोस्टर उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर लगे थे। राहुल अमेठी से सांसद हैं। आडवाणी वाले पोस्टर में आम आदमी पार्टी का नाम लिखा है, हालांकि आप ने इस तरह के पोस्टर लगाने से इंकार किया है। आप की गुजरात इकाई के संयोजक सुखदेव पटेल ने कहा कि पोस्टर लगाने के पीछे भाजपा के आडवाणी विरोधी गुट का हाथ हो सकता है।

हिंदी भाषा में लगाए गए इन पोस्टर्स में कहा गया है, ‘गांधीनगर से सांसद लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ वर्षों से लापता हैं। गांधीनगर के हम सभी निवासियों ने उन्हें शहर में कभी नहीं देखा। हम सभी उनसे मिलना चाहते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में बताना चाहते हैं। अगर किसी को वह गांधीनगर में मिलें तो कृपया हमें सूचित करें।
..आपका-गांधीनगर।’

पटेल ने कहा, ‘गांधीनगर में हमारे स्वयंसेवियों को इस बारे में मीडिया के जरिए पता चला। आप इस तरह की हरकतों में शामिल हैं। यह हमारे कामकाज का तरीका नहीं है। यह भाजपा के उन लोगों का काम हो सकता है जो पार्टी के मंच पर अपनी अप्रन्नता जाहिर नहीं कर सकते।’ भाजपा नेताओं ने इससे इंकार किया कि पार्टी से जुड़े किसी व्यक्ति ने पोस्टर लगाया होगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!