चारधाम यात्रा शुरू: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले

Updesh Awasthee
सेंट्रल डेस्क। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। अब छह महीने तक गंगा जी गंगोत्री और यमुना जी यमुनोत्री में दर्शन देंगी। देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच दोनों धामों के कपाट खोले गए। गंगोत्री में सीएम हरीश रावत खास तौर से मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा और यमुना के जयकारे लगाए।

सोमवार को मुखबा से रवाना हुई गंगा की डोली मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। गंगा की डोली को गंगा स्नान कराने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सभी धार्मिक परंपराएं पूरी करने के बाद सीएम हरीश रावत और पर्यटन मंत्री दिनेश धने ने मंदिर के कपाट खोले। गंगोत्री मंदिर समिति अध्यक्ष भागेश्वर सेमवाल, मुख्य सचिव एन रविशंकर, विधायक विजयपाल सजवाण इस मौके पर मौजूद रहे।

उधर, यमुना की डोली सुबह खरसाली से चलकर यमुनोत्री धाम पहुंची। करीब सवा 12 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट यमुना के जयघोष के बीच खोल दिए गए। खरसाली में मुख्यमंत्री हरीश रावत भी डोली यात्रा में शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!