भोपाल। बारह सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होने से खफा प्रदेश के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 21 अप्रैल से कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया, तो कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यह कहना न्यू बहुउद्देश्य स्वास्थ कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकिशोर सिहं भदैरिया का है।
मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भदौरिया ने बताया कि शासन ने मैदानी स्वास्थ कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। इसे लेकर 28 अप्रैल को विशाल रैली निकाली जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन 4 मई 2015 को सौंपा जाएगा। इसके लिए कर्मचारी एक दिन के लिए सामूहिक तौर पर मुख्यालय छोड़ेंगे। उसके बाद भी यदि मांगे पूरी नहीं हुई, तो कर्मचारी 11 मई से अनिश्चित कालीन हड़तार पर रहेंगे।

