पुलिसवाले ने बिल्डर की गर्भवती के पेट में लात मारी

Updesh Awasthee
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाले एक बिल्डर की गर्भवती पत्नी को पीटने के आरोप में मदनमहल थाने के सिपाही पर गढ़ा पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल मंगलवार को बिल्डर का एक मकान पर कब्जे को लेकर पुराने मकान मालिक से विवाद हुआ था। जिन लोगों से बिल्डर का विवाद था, वे सिपाही के परिचित थे। आरोप है कि इसी वजह से सिपाही ने बिल्डर के घर पहुंचकर मारपीट की। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के समीप बजरंग नगर में रहने वाले बिल्डर आलोक मिश्रा का शास्त्री नगर के विनोदकांत तिवारी से मकान पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को बिल्डर और विनोद के परिवारों के बीच एक बार फिर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी।

देर शाम इसी विवाद में फायरिंग की खबर पुलिस को मिली थी, लेकिन घटनास्थल की जांच के बाद गोली चलने की बात सामने नहीं आई। देर रात बिल्डर अपनी गर्भवती पत्नी रश्मि मिश्रा को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मदनमहल थाना आरक्षक बालमुकुंद पटेल ने उनके घर में घुसकर मारपीट की।

बीचबचाव करने पहुंची उनकी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी, जिसके कारण रश्मि की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बिल्डर के अनुसार उन्होंने विनोद के भाई प्रेमकुमार से मकान खरीदा था, जिसका एग्रीमेंट विनोद ने आरक्षक बालमुकुंद और अन्य लोगों से किया था। इस कारण बालमुकुंद ने घर पहुंचकर मारपीट की। पुलिस ने आरक्षक बालमुकुंद के खिलाफ धारा 451, 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!