बकरी के बच्चों की मौत दुखी महिला ने फांसी लगाई

Updesh Awasthee
बुरहानपुर। बकरी के दो बच्चों की मौत के सदमे में उनकी मालकिन ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल बकरी कर्ज लेकर खरीदी गई थी और उसके दो बच्चों को आवारा कुत्तों ने शिकार बना लिया था।

निंबोला पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय रामकली पति अशोक निवासी बसाड़ ने शुक्रवार देर रात घर में पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। रामकली ने कुछ समय पहले कर्ज लेकर बकरी खरीदी थी, जिसके दो बच्चे थे। शुक्रवार दोपहर को आवारा कुत्तों ने बकरी के बच्चे को मार गिराया। एक बच्चा पहले ही कुत्तों का शिकार हो चुका था। घटना से रामकली मानसिक रूप से परेशान थी।

शुक्रवार रात घर के सदस्य बाहर सो रहे थे। नींद खुलने पर बड़ी बेटी ने जब मां को अपने पास नहीं पाया तो पिता अशोक को जगाया। दोनों ने भीतर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी दिखाई दी। अशोक ने तत्काल उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। पुलिस के अनुसार शव परीक्षण की रिपोर्ट में फांसी लगाने से मृत्यु होना बताया गया है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!