रामनवमी के जुलूस पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसूगैस, तनाव, 5 घायल

Updesh Awasthee
खंडवा। यहां शनिवार रात रामनवमी के जुलूस में पथराव हो गया। इसके बाद भगदड़ मची और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। इसमें दो सरकारी वाहनों के कांच टूटे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उपद्रव के बाद कलेक्टर-एसपी के इशारे पर पुलिस ने विहिप-बजरंग दल के नेताओं पर भी लाठियां बरसाईं।

फिलहाल शहर में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। रात 9.30 बजे जुलूस जलेबी चौक पहुंचा। यहां उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पथराव कर दिया। पथराव में संयुक्त कलेक्टर एवं जावर टीआई का वाहन, घरों की खिड़कियों के कांच और दुकानों के बैनर टूट गए। उपद्रवियों ने जयअंबे चौक पर फल का ठेला और चाय की गुमटी पलटा दी।

शनि मंदिर क्षेत्र
जानकारी के अनुसार जलेबी चौक की स्थिति शांत कर पुलिस बल शनि मंदिर पहुंचा तो यहां पुलिस पर ही पथराव हो गया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस दौरान कई वाहनों, दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस छोड़ी लेकिन इसके बाद भी पथराव करने वाले नहीं रुके।


कहारवाड़ी क्षेत्र
रात 10 बजे के आसपास कहारवाड़ी क्षेत्र में भी पथराव हो गया। यहां मौजूद माता चौक और गणेशतलाई के चल समारोह आगे बढ़े तो पुलिस ने इसमें शामिल लोगों पर भी लाठियां बरसाना शुरू कर दी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा।

मीडिया को रोका
रात 10.25 बजे चल समारोह घंटाघर पर पहुंच गया। इसी दौरान नगर निगम के पास पुलिस बल एकत्रित हुआ और अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया। पथराव के दौरान कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को कलेक्टर एमके अग्रवाल ने रोक दिया। कुछ मीडियाकर्मियों ने इसका विरोध किया लेकिन सभी के कैमरे बैग में रखवा दिए गए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!