व्यापमं घोटाला: अब सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

भोपाल। व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर प्रदेश कांग्रेस अब मप्र बंद कराने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पार्टी जिला स्तर पर भी घोटाले के विरोध में व्यापक प्रदर्शन करने पर विचार कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने शुक्रवार को जेपी अस्पताल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह जानकारी दी। यादव ने कहा कि इस महाघोटाले में भाजपा के बड़े-बड़े लोग फंसे हुए हैं। कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग को लेकर अपने आंदोलन को जांच घोषित होने तक पूरी ताकत के साथ जारी रखेगी।

अब कांग्रेस की ओर से क्रमिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम रखा जाएगा। वे अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ नेता राजमणि से मिलने पहुंचे थे। व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर चार दिनों से अनशन कर रहे पटेल को पुलिस ने गुरुवार को जबरिया उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था। यादव ने पटेल एवं उनके साथियों से अनशन समाप्त करने की अपील की।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!