व्यापमं घोटाला: कुणाल चौधरी सहित 21 युवा कांग्रेसी जेल में भूख हड़ताल पर

shailendra gupta
भोपाल। व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की मांग लेकर बुधवार यानी 8 जनवरी को प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी और दर्जनभर से अधिक नेताओं ने जेल में भूख हड़ताल कर दी है।

मध्यप्रदेश के इतिहास के संभवत: सबसे बड़े शिक्षा घोटाले व्यापमं-फर्जीवाड़ा की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत यूथ कांग्रेस के कई नेता जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इन्हें बुधवार यानी 8 जनवरी को आंदोलन के बाद गिरफ्तार किया गया था।

8 जनवरी को मप्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया था। हालांकि विधानसभा से पहले ठंडी सड़क पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके आंदोलनकारियों को खदेड़ दिया था। उस दौरान दो दर्जन से अधिक नेताओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

जेल में बंद प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, यूथ कांग्रेस की सचिव प्रतिभा रघुवंशी, प्रदेश एनएसयूआई की पूर्व अध्यक्ष रश्मि पंवार, लोकसभा भोपाल के अध्यक्ष अमित शर्मा सहित करीब 21 युवा कांग्रेसियों दो दिनों से जेल में बंद हैं। इन्होंने जेल में भूख हड़ताल कर दी है।

यूथ कांग्रेस से जुड़े सूत्र के मुताबिक, इन नेताओं ने जमानत पर जेल से रिहा होने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि केस वापस लेकर उन्हें रिहा किया जाए। इसके अलावा व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!