सिंह 2014 राशिफल

shailendra gupta
यह फलादेश लग्न आधारित है। मघा पूर्वाफाल्गुनी उत्तर्फाल्गुनी नक्षत्र इस राशी में आते हैं जिनके केतु शुक्र और सूर्य स्वामी हैं .इन जातकों के कंधे चौड़े होते हैं , बड़ा माथा होता है और मजबूत हड्डियाँ होती हैं . स्वभाव से ही अधिकार की क्षमता होती है .ये धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और संगीत , नृत्य , सट्टे जुए में रूचि रहती है .

परिवार 2014
साल की शुरुआत में परिवार में तनाव रहेगा . संतान पक्ष पर खर्च अधिक हो जाएगा .वोह बीमार भी पद सकते हैं मगर बाद में सब ठीक होता जाएगा और आप परिवार को समय भी देंगे और परिवार के साथ समय व्यतीत भी करेंगे . सामान्यतः यह पारिवारिक जीवन के हिसाब से अच्छा वर्ष ही रहने वाला है .

स्वास्थय 2014
स्वास्थय भी इस वर्ष कोई ख़ास दिक्कत कड़ी नहीं करेगा लेकिन आपको कंधे , रीढ़ , जांघो और निचले पेट का ध्यान रखना चहिये .इनमें दिक्कत हो सकती है लेकिन ज्यादा कुछ घबराने वाली स्थति नहीं होगी .सर में दर्द के भी आम शिकायत रह सकती है .

प्रेम रोमांस 2014
इन सब कार्यों के लिए यह वर्ष अच्छा है . मार्च के बाद आप अपने जीवन साथी से मिल सकते हैं .विवाहित लोगों को मार्च तक दिक्कत रहने के बाद बाद में सब ठीक होने लगेगा .वाणी को मधुर रखिये और उसके मीठे फल का उपभोग कीजिये .

कर्म क्षेत्र 2014
व्यापारी लोग बहुत यात्रा करेंगे और नौकरी पेशा लोगों को भी कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा .उन्नति के लिए वर्ष उपयुक्त है और आपको इस वर्ष का लाभ लेना चहिये .आप किसी भी क्षेत्र में हो आपको उन्नति प्राप्त होगी .आपको सही निर्णय और सही लोगों से मिलना होगा . आपके विरुद्ध षड़यंत्र भी होगा मगर आपका कुछ भी बुरा नहीं हो पायेगा .

आर्थिक स्थिति 2014
शेयर और सट्टे आदि कार्यों में आपको बहुत सफलता के योग हैं . मार्च के महीने के बाद आपका धन सम्बन्धी विभाग नवम्बर ता अच्छा रहेगा . इस वर्ष आप अचल संपत्ति का क्रय भी कर सकते हैं .

शिक्षा 2014
इस वर्ष छात्रों के लिए भी समय शुभ है . सभी छात्र अच्छा करेंगे और यांत्रिकी , चिकित्सा और प्रबंधन के छात्र विशेषतः सफल रहेंगे .

संक्षिप्त परिचय:
ज्योतिषाचार्य रमन पिछले 10 वर्षों से ज्योतिष द्वारा जन साधारण की समस्याओं को सुलझाने का काम कर रहे हैं। वे मूलत: कंप्यूटर इंजिनियर हैं। श्री रमन बहुत समय से भारत की सबसे प्रसिद्द ज्योतिष वेब साईट www.astrosage.com, www.astrocamp.com  पर अपनी सेवा अपलब्ध करा रहे हैं। इनके संपर्क में आने वाले अधिकतर लोग अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, मुंबई, दिल्ली और दक्षिण भारत के होते हैं।
श्री रमन का ध्येय आपको आपकी समस्याओं के सही स्पष्ट और तार्किक निराकरण बताना है न की ग्रहों और नक्षत्रों द्वारा डराना जैसा की आज के युग में बहुत आम हो गया है।

ऐसे कई योग है जो की होते ही नहीं है किन्तु आम जनता को इनके नाम पर मूर्ख बना कर धन वसूल लिया जाता है.  आजकल के युग में जिसे देखिये वोह उपायों के पीछे भाग रहा है किन्तु उपाय सभी पर कारगर नहीं होते, उपायों में रत्न, हवन , जाप का बड़ा महत्त्व है किन्तु उस से भी बड़ा महत्त्व ध्येय का होता है. गलत कामों के कोई उपाय नहीं होते. उपाय से आपको फायदा होगा की नहीं यह भी आपकी कुंडली में प्रदर्शित हो जाता है .

ज्योतिषाचार्य श्री रमन यथार्थ ज्योतिषीय उपायों का सुझाव देते हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!