RKDF sports league का शुभारंभ करेंगी सानिया

shailendra gupta
भोपाल। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा रविवार को भोपाल आ रही हैं। वह यहां आरकेडीएफ स्पोर्ट्स लीग का उदघाटन करेंगी। स्पोर्ट्स लीग 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
सानिया पहली बार भोपाल आ रही हैं। वह 20 अक्टूबर की शाम को भोपाल आएंगी और सुबह उदघाटन करने के बाद शाम की फ्लाइट से लौट जाएंगी।

सानिया फिलहाल वल्र्ड टेनिस रैंकिंग महिला युगल में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 11वें स्थान पर हैं। स्पोर्ट्स लीग में क्रिकेट, शतरंज, कैरम, टेबल-टेनिस, एवं एथलेटिक्स खेली जाएगी। इंडोर गेम्स आरकेडीएफ इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्रोलाजी में होंगे। जबकि आउटडोर गेम्स ओल्ड कैंपियन पर। इसमें भोपाल की सभी इंजीनियरिंग कालेजों की टीमें हिस्सा लेंगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!