हे चुनाव आयोग, इस नौटंकी बाबा को मध्यप्रदेश से भगाओ, पाबंदी लगाओ

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग से रामदेव के खिलाफ शिकायत कर प्रदेश में घुसने पर पाबंदी की मांग की है। कांग्रेस कमेटी ने आयोग से मांग की है क‌ि चुनाव होने तक मध्यप्रदेश में रामदेव के आने पर रोक लगाई जाए। कांग्रेस ने चुनाव आयोग में दायर शिकायत में कहा कि रामदेव ने खजुराहो में खुद को चुनाव आयोग की ओर से ब्रैंड ऐंबेस्डर बताया।


कांग्रेस का आरोप है कि रामदेव ने योगसभा के दौरान यूपीए के मंत्रियों को राक्षसों के नाम से संबोधित किया। कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया का कहना है कि रामदेव प्रदेश भर में घूम-घूमकर बीजेपी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, गृहमंत्री उमाशंकर सिंह और सहकारिता मंत्री गौरी शंकर बिसेन के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लघंन का आरोप लगाया है।कांग्रेस का आरोप है कि मॉडल कोड आफ कंडक्ट को तोड़ा गया है, जिसके लिए इनको सजा मिलनी चाहिए।


भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!