मप्र के नेता मुझे अहमियत ही नहीं दे रहे: उमा भारती

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति में खुद को खास तवज्जो न दिए जाने पर नाराजगी जताई है।

यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने उन्हें पत्र दिया है, जिसमें कहा गया है कि वे मप्र में समय बिताएं, लेकिन मप्र के नेताओं की ओर से उन्हें कोई अहमियत नहीं दी जा रही। उमा भारती ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि यदि मैं चुनाव समिति में रहूंगी, तो चुप नहीं बैठूंगी।

उमा भारती ने राहुल गांधी की मध्यप्रदेश यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, राहुल गांधी जिन गरीबों से मिलते हैं, उन्हें अपने ड्राइंग रूम में बैठाकर खाना खिलाएं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!