कांग्रेस के खाते में गई नपा उपाध्यक्ष की कुर्सी, बगावत बेअसर

अनूपपुर। नगरपालिका परिषद अनूपपुर के प्रथम सम्मेलन में मतदान के पश्चात वार्ड क्रं. १३ के पार्षद धीरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष पद के लिये निर्वाचित हुयें। धीरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के ही पुरूषोत्तम चौधरी को चार मतों से परास्त किया।

उपाध्यक्ष के लिये कांग्रेस के ही दो पार्षदों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। इस चुनाव में भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नही उतारा था। पहली बार कांगे्रस के नेता के चुनाव में भाजपाईयों ने महती भूमिका अदा की।

रोचक रहा मुकाबला

उपाध्यक्ष पद के दोनों दावेदार धीरेन्द्र सिंह तथा पुरूषोत्तम चौधरी कांगे्रस पार्टी से ही पार्षद बनें थें। दोनों के आमने-सामने होने से मामला कांगे्रस के बीच ही सिमट कर रह गया था। भाजपा के निर्वाचित पार्षदों ने इस चुनाव में अपनी भूमिका पहले ही साफ कर दी थी किसी भी प्रत्याशी को मैदान में न उतार कर भाजपा ने कांग्रेस को वाकओवर दे दिया था। मुकाबले में धीरेन्द्र सिंह को १० तथा पुरूषोत्तम चौधरी को ०४ मत मिलें।

भाजपाई नेता ने किया कांग्रेस का समर्थन

नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस, भाजपा ने प्रतिद्वंदी के रूप में चुनाव लड़ा और इस चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के सदमें से अभी तक भाजपा नेता उभर नहीं पाये हैं इसीलिये वे उपाध्यक्ष पद के लिये किसी प्रत्याशी का नाम प्रस्तावित नहीं किया, जबकि भाजपा के पास ६ पार्षद थे और कांग्रेस के ९। इस पूरे घटनाक्रम में जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने खुल कर कांग्रेस के प्रत्याशियों का समर्थन किया, वहीं इसमें कांग्रेस ने कांग्रेस के प्रत्याशी का 4 मतों से शिकस्त दी।

भाजपा ने मारी पैर में कुल्हाडी

कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वार्ड नं. १३ के पार्षद धीरेन्द्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया। इनके विरूद्ध कांग्रेस के ही वार्ड नं. २ के पार्षद पुरूषोत्तम चौधरी ने भी खड़े होकर कांग्रेस की एकता  को तार-तार कर दिया। कल तक कांग्रेस के टिकट वितरण से लेकर चुनाव जिताने तक की जिम्मेदारी रखने वाले व्यक्ति ने पुरूषोत्तम चौधरी को यह आश्वासन दिया था कि उसे उपाध्यक्ष बनाया जायेगा। किंतु विधानसभा चुनाव में ताल-मेल बिठाने के लिय विधायक बिसाहूलाल ने पार्टी की ओर से धीरेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया। इससे नाराज होकर पुरूषोत्तम चौधरी ने कांग्रेस से बगावत कर बागी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

भाजपा अभी तक अपनी करारी हार को भूल नहीं पा रही है। इसीलिये इसमें अपने किसी उम्मीदवार को उपाध्यक्ष के लिये खड़ा नहीं किया बल्कि कांग्रेस के ही उम्मीदवार को अपना समर्थन देकर यह जता दिया कि  दोनो ही दल के नेता एक थैली के चट्टे-बट्टे हैं और आने वाले दिनों में भी पिछले भ्रष्टाचारों को छिपाकर नये भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित होंगे। भाजपा के नेताओं ने नगर की जनता से छलावा किया है। इसमें एक नेता ने बजार, बस्ती वाद चलाकर बस्ती के लोगों यह बताने की कोशिश की है कि अध्यक्ष बजार का और उपाध्यक्ष बस्ती का इससे वह जनता को बरगलाने की कोशिश की है, किंतु नगर के मतदाता इस बात को नहीं भूलेंगे कि वह व्यक्ति जो अपने मोहल्ले का नहीं हो सका तो वह किसी का नहीं होगा। मतदाताओं की जुवानी माने तो यह भाजपा नेता जनता के साथ विश्वासघात किया है। इसका नतीजा उन नेताओं को भोगना पडेगा जो इस पूरे घटनाक्रम में महती भूमिका निभाई है और बस्ती, बजार वाद चला कर नगर के विकास को अवरूद्ध करने की कोशिश की है।

बधाईयों का लगा तांता

उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने के पश्चात धीरेन्द्र सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया, बधाईदाताओं में मुख्य रूप से बिसाहू लाल सिंह, जय प्रकाश अग्रवाल, सरदार करतार सिंह, श्रीमती गीता सिंह, उदय सिंह, दुर्गेन्द्र सिंह भदौरिया, शिवेन्द्र सिंह, निरंजन यादव, अखिलेश सिंह, सिद्धार्थ शिव सिंह, निरंजन शुक्ला, अजय तिवारी, दीपक शुक्ला समेत वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी शुभकामनायें दी।

इन्होंने कहा
कांग्रेस ने धीरेन्द्र सिंह को नपा उपाध्यक्ष के लिये अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पुरूषोत्तम चौधरी बागी के रूप में खडे होने की जानकारी मिली है। इनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
जयप्रकाश अग्रवाल
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !