राजधानी में 1 दिन में 4 रेप

shailendra gupta
भोपाल। शहर के विभिन्न थानों में 24 घंटे के अंदर अस्मत लूटने के चार मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने तीन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। , जबकि एक प्रकरण में आरोपी की तलाश जारी है।

मंगलवारा पुलिस के मुताबिक रानी जी की मस्जिद के समीप रहने वाले 19 वर्षीय प्रशांत पुत्र दिनेश कुमार जैन के खिलाफ अहमद अली कालोनी ऐशबाग निवासी 19 साल की युवती ने बलात्कार और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। प्रशांत कक्षा 12वीं का रोडरोज स्कूल का छात्र है। उसका करीब एक साल पहले उक्त युवती से परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। करीब तीन माह पहले प्रशांत ने युवती को अपने घर बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाए थे। इस दौरान उसने युवती को शादी का भरोसा दिलाया था। इसके बाद युवती ने जब उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने शादी से इंकार करते हुए उसे धमकाया कि उसके पास मोबाइल और लैपटाप में उसके अश्लील फोटो खींच रखे हैं। अगर वह दबाव बनाएगी तो वह उन्हें सार्वजनिक कर देगा। गुरुवार दोपहर युवती के परिजनों और

रिश्तेदारों ने आरोपी के घर पहुंचकर पहले तो उसकी जमकर मारपीट की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बलात्कार के अलावा आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरμतार कर लिया। पुलिस ने छात्र का मोबाइल और लैपटाप भी जब्त कर लिया।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

भोपाल। सूखी सेवनिया इलाके से लापता हुई एक किशोरी घर लौट आयी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामा-भांजे के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर रायसेन निवासी एक 13 साल की लड़की सूखी सेवनिया इलाके में एक ईट-भट्टे पर काम करती थी। वह 27 सितंबर की दोपहर घर से शौच के लिए जाने के लिए गई थी, उसके बाद से वह लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी उसी दिन गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। दो दिन पहले किशोरी अचानक घर लौट आई। इस दौरान उसने परिजनों को बताया कि उसके साथ भट्टे पर काम करने वाला युवक महेश पुत्र इमरत रावत उसे शादी का झांसा देकर अपने मामा दुर्गा की मदद से उसे भगा कर ले गया था। इस दौरान उसे बालमपुर मे रख कर उसके साथ महेश ने बलात्कार किया।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!