कांग्रेस के तीन आफिसों में तोड़फोड़, भूरिया ने कहा अब नहीं सहेंगे

भोपाल। संघ और भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के कार्यालयों में तोडफ़ोड़ मचाईं जा रही है। सागर, दमोह के बाद कल मंदसौर में कांग्रेस कार्यालय तोड़ा गया लेकिन अब कांग्रेस यह सब बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा की इस दादागिरी और हीन हरकतों का जवाब देगी। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने आज पत्रकार वार्ता में कहीं।

मीडिया से चर्चा करते हुए भूरिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस कार्यालयों पर हमले बोले जा रहे हैं। पहले सागर और दमोह में हमले किए गए। इसके बाद कल मंदसौर में कांग्रेस का कार्यालय तोड़ा गया। यहां नितिन गड़करी और नरेन्द्र सिंह तोमर के उत्तेजित भाषण के बाद भाजपा पार्टी के लोगों ने तोडफ़ोड़ की।

इस पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मनोबल इन हथकंडों से गिरने वाला नहीं है। भाजपा के गुंडाराज को अब कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार की इन हरकतों का जवाब ईट से ईंट बजाकर दिया जाएगा।

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!