1 आईएएस एवं 11 राप्रसे अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची

shailendra gupta
भोपाल। राज्य शासन ने एक भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा 11 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल श्री गणेश शंकर मिश्रा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्री आनंद कुमार जैन को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल, अपर कलेक्टर सिवनी श्री राज भैया प्रजापति को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल श्री शिवनारायण सिंह चौहान का अपर कलेक्टर रायसेन किया गया स्थानांतरण निरस्त करते हुए उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया डॉ. आर.के. त्रिवेदी को संयुक्त आयुक्त प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल, अपर संचालक मंडी भोपाल श्री दीपक देशपांडे को उप सचिव मंत्रालय, अपर कलेक्टर होशंगाबाद श्री प्रकाश रैवाल को अपर कलेक्टर बुरहानपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना श्री जे. समीर लकरा को अपर कलेक्टर सिवनी, संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर श्री गजेन्द्र सिंह नागेश को संयुक्त कलेक्टर रायसेन, उपायुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग श्री एस.एस. राठौर को संयुक्त कलेक्टर देवास, संयुक्त कलेक्टर नीमच श्री संतोष लहरी को संयुक्त कलेक्टर जबलपुर और विशेष सहायक राज्य योजना आयोग श्री जगदीश गोमे को महाप्रबंधक म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल बनाया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!