भोपाल। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा के 22 अधिकारी को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान 37400-67000+8700 स्वीकृत किया गया है।
वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान सर्वश्री डालूराम तैनीवार, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, हेमन्त चौहान, विजय कुमार खत्री, विनीत कुमार जैन, मनोज कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, राजेश सिंह चंदेल, शशीन्द्र चौहान, राकेश कुमार सगर, भगवत सिंह बिरदे, आर.एस. बेलवंशी, श्रीमती किरणलता केरकेट्टा, मनोज कुमार राय, संजय कुमार सिंह, रघुवंश कुमार भदौरिया, विकास पाठक, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, वैष्णव शर्मा, सिद्धार्थ चौधरी, यशपाल सिंह राजपूत और धर्मवीर सिंह यादव को स्वीकृत किया गया है।