अब पेट्रोल पंप से भरवाइए अपने रसाई गैस सिलेण्डर में गैस

shailendra gupta
भोपाल। अब आपको एलपीजी रिफिल सिलेंडर के लिए डिस्ट्रीब्यूटर के पास चक्कर नहीं लगाना होगा। न ही वेंडर के लिए घर पर इंतजार करना होगा। आपको बस अपना खाली सिलेंडर उठा कर अपने नजदीकी पेट्रोल पंप तक ले जाना है। यह व्यवस्था जल्द ही लागू होने जा रही है।

इसके लिए आपको मार्केट प्राइस अदा करना होगा। यानी नॉन सब्सिडाइज्ड रेट पर रिफिल सिलेंडर मिलेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा इस योजना को लागू करने के लिए सभी ऑयल कंपनियों के साथ बैठक की गई है। आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने इस संबंध में मंत्रालय को प्रारंभिक रिपोर्ट भी सौंप दी है। एक पेट्रोल पंप में एक सौ केजी तक गैस रखी जा सकेगी।

14.2 केजी वजन के सात सिलेंडर ही एक साथ एक पेट्रोल पंप में रहेंगे। इसके लिए पंप को किसी भी विभाग से एनओसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा पेट्रोल पंप पर घरेलू गैस सिलेंडर रखने की योजना बनाई गई है। जल्द ही लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी। इससे खाना बनाते समय अगर अचानक गैस खत्म हो जाती है, तो महिलाओं को दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा रिफिल सिलेंडर के लिए वेंडर का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!