भोपाल। न्यू विवेकानंद युवा एवं सामाजिक संस्था द्वारा कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है।
संस्था के प्रमुख अजय पाटीदार ने जहांगीराबाद सीएसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक मंच से महिला नेत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से महिलाओं को काफी दुख पहुंचा है। पाटीदार ने सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि अजय पाटीदार भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य हैं। सीएसपी जहांगीराबाद सलीम खान ने बताया कि न्यू विवेकानंद युवा सामाजिक संस्था की ओर से अजय पाटीदार ने एक शिकायती पत्र दिया है।