भोपाल, 15 जनवरी 2026: मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के पदों की भर्ती हेतु चयन परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सरकारी नौकरी केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए है। विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-
ITI Training officer Recruitment Test 2026 Dates
- ऑनलाइन आवेदन 17 जनवरी 2026 से प्रारंभ होंगे।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 है।
- दिनांक 17 जनवरी 2026 से आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
- अपनी एप्लीकेशन एडिट करने की लास्ट डेट 5 फरवरी 2026 है।
- भर्ती परीक्षा दिनांक 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ होगी।
Department of Technical Education, Skill Development & Employment
ITI Training officer Exam - Application Fee
• अनारक्षित (Unreserved) अभ्यर्थियों के लिए: ₹500 प्रति प्रश्न पत्र।
• SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग (केवल म.प्र. के मूल निवासी) के लिए: ₹250 प्रति प्रश्न पत्र।
• सीधी भर्ती - बैकलॉग पदों के लिए: कोई शुल्क देय नहीं है।
• पोर्टल शुल्क: एमपी ऑनलाइन (MPOnline) के माध्यम से आवेदन करने पर ₹60 पोर्टल शुल्क लगेगा। यदि आप रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लॉगिन कर फॉर्म भरते हैं, तो ₹20 शुल्क देय होगा।
Madhya Pradesh ITI Training officer Exam Age Limit
• न्यूनतम आयु: सभी पदों के लिए कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
• अधिकतम आयु (अनारक्षित/खुली प्रतियोगिता): 40 वर्ष।
• अधिकतम आयु (SC/ST/OBC/महिला/शासकीय कर्मचारी): 45 वर्ष (5 वर्ष की छूट के साथ)।
• आयु की गणना: 01 जनवरी 2027 की स्थिति में की जाएगी।
• मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा किसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
ITI Training officer Recruitment Test 2026 Educational and Technical Qualification
• अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड में हाई स्कूल (10वीं) या उसके समकक्ष (पुराने पाठ्यक्रम से 11वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए।
• इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) या Apprenticeship परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
• उच्च योग्यता के रूप में संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिग्री (BE/B.Tech) या डिप्लोमा (Polytechnic) प्राप्त अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
• प्रशिक्षण अधिकारी के कुल पदों में से 50% पद इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा धारकों के लिए आरक्षित रहेंगे।
• डीजल मैकेनिक और मोटर मैकेनिक जैसे ट्रेड के लिए हल्के मोटर यान (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
ITI Training officer Recruitment Test 2026 - Exam Pattern and Syllabus
• परीक्षा ऑनलाइन (CBT) पद्धति से दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक होगी।
• प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।
• भाग 1 (75 अंक): संबंधित ट्रेड/विषय के पाठ्यक्रम पर आधारित 75 प्रश्न होंगे।
• भाग 2 (25 अंक): इसमें कक्षा 10वीं स्तर के विज्ञान एवं गणित, सामान्य ज्ञान, तार्किक ज्ञान और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
• परीक्षा में कोई ऋणात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं होगा।
ITI Training officer Recruitment Test 2026 - Vacancy Details
• इस भर्ती के माध्यम से कुल 1120 पदों पर चयन किया जाना है, जिसमें सीधी भर्ती और बैकलॉग दोनों शामिल हैं।
• प्रमुख ट्रेड में पदों की संख्या इस प्रकार है: इलेक्ट्रिशियन (222 पद), कोपा (128 पद), फिटर (134 पद), गणित/ड्राइंग (142 पद), वेल्डर (82 पद) और डीजल मैकेनिक (52 पद)।
• चयनित अभ्यर्थियों को ₹32,800 - ₹1,03,600 (स्तर-8) का वेतनमान दिया जाएगा।
• नवनियुक्त कर्मचारियों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) पर रखा जाएगा, जिसमें पहले वर्ष 70%, दूसरे वर्ष 80% और तीसरे वर्ष 90% स्टाइपेंड (Stipend) दिया जाएगा।
ITI Training officer Recruitment Test 2026 Important Instructions
• अभ्यर्थी का आधार पंजीयन अनिवार्य है और परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
• मध्यप्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
• आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपना नवीनतम रंगीन फोटो (सफेद बैकग्राउंड वाला), हस्ताक्षर और स्वयं की हस्तलिपि में घोषणा पत्र अपलोड करना होगा।
• फोटो पर अभ्यर्थी का नाम और फोटो खिंचवाने की दिनांक स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए, जो आवेदन की तिथि से 3 माह से अधिक पुरानी न हो।
• परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) लाना अनिवार्य है।
ITI Training officer Recruitment Test 2026 Rulebook Direct Link
इस समाचार में हमने सारी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक प्रकाशित की है लेकिन फिर भी प्रत्येक उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले Rulebook पढ़ना चाहिए और भविष्य की स्थिति के लिए Rulebook डाउनलोड करके रखना चाहिए। अभी तत्काल डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। मेरी सलाह यह भी है कि, डाउनलोड की गई फाइल का नाम बदलकर ITI Training officer Recruitment Test 2026 Rulebook कर दीजिए ताकि जब जरूरत हो तब उसे आसानी से find किया जा सके।
रिपोर्ट: श्रीमती शैली शर्मा; एडिटिंग- नितिन सक्सेना।

.webp)