BHOPAL NEWS: सरकारी स्कूल की महिला प्राचार्य के खिलाफ ग्राम पंचायत का पंचनामा, ताला लगाने की धमकी

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 14 जनवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले के एक सरकारी हाई स्कूल में महिला प्राचार्य के खिलाफ ग्राम पंचायत द्वारा पंचनामा तैयार किया गया है। इस पंचनामा के साथ ग्राम पंचायत में कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अल्टीमेटम जारी करते हुए धमकी दिए कि यदि 7 दिन के भीतर प्राचार्य को इस स्कूल से नहीं हटाया तो हम स्कूल में ताला लगा देंगे। 

प्राचार्य पर आरोप - सरपंच का सम्मान नहीं करती, कार्यक्रम में नहीं बुलाती

पंचायत के पत्र और पंचनामा के अनुसार सोमवार दिनांक 12 जनवरी 2026 को खितवास शाला प्रबंध समिति और ग्रामीणों ने "सरकारी हाई स्कूल खितवास" का दौरा किया। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य संगीता देशपांडे अनुपस्थित मिली थीं। इस पर समिति और ग्रामीणों ने उपस्थिति रजिस्टर भी देखा, जिसमें प्राचार्य की लगातार अनुपस्थित पाई गईं। इस पर समिति ने पंचनामा बनाया। पंचनामे की कॉपी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को भी दी गई है। इसमें लिखा कि अनुपस्थिति पर सरपंच ने प्राचार्य से मोबाइल पर बात की, लेकिन उनका रवैया संतोषजनक नहीं था। पंचनामे में बताया कि स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जाती है। वे तीन साल से स्कूल में पदस्थ हैं।

सात दिन में ट्रांसफर करने को कहा

पंचनामे की कॉपी कलेक्टर और सीईओ को भेजी गई। इसमें कहा कि प्राचार्य का तबादला 7 दिन के अंदर कर दिया जाए। ऐसा नहीं होता है तो सभी ग्रामीण और समिति सदस्य स्कूल में ताला लगा देंगे। इस मामले में भोपाल के कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!