हिम्मज जैथवार/रतलाम। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने चार साल भाजपा कार्यकर्ताओ को इतना दौड़ाया कि अब वे कार्यकर्ता हाफने लगे हैं वर्तमान भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर सत्ता क जाल में फँस गए है चुनाव के चार माह पहले भाजपा कार्यकर्ताओ मे हताशा का माहौल बन गया है वे अब छटपटाने लगे है
भाजपा की बूढ़ी पीढ़ी सत्ता नही छोडऩा चाहती वही युवा सत्ता पर काबिज होना चाहते है एसी स्थिति में असंतोष का माहौल बन रहा है कई जगह असक्षम हाथो मे संगठन की भागदौड़ सौंप देने के कारण जगह जगह बगावत शुरू हो गई है
भाजपा ने कभी भी अनुशासन हीनता को महत्व नही दिया ओर विद्रोह को कुचला गया हैं रतलाम जिले मे जब से भाजपा संगठन मे फेर बदल हुआ है उसके बाद से पूरे जिले मे अंसतोष की लहर दौड़ गई है भाजपा के पदाधिकारी विद्रोही जन प्रतिनिधियो की मान मनुहार कर उन्हे तरह तरह के लालच देकर संगठन अपनी लाज बचाने मे लगा हुआ है कमजोर नेतृत्व के कारण नगरीय निकाय राज्यमंत्री मनोहर उटवाल और पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रतिष्ठा को बार बार दाव पर लगाया जाता है।
जिले के आलोट ताल जावरा रतलाम सहित छोटी छोटी जगह पर भाजपा जनप्रतिनिधियो मे विद्रोह जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाना और अध्यक्ष उपाध्यक्ष को अपनी कुर्सी गवाना पड़ी $जिसका जवाबदार भाजपा का स्थानीय संगठन ही है जावरा नगर पालिका मे अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव विफल हो जाना भाजपा संगठन की सफलता नही है अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले लोगो की रणनीति असफल हो जाने के कारण ऐसा हुआ है रतलाम नगर पालिका निगम ने भी अध्यक्ष के खिलाफ आया अविश्वास का प्रस्ताव पारित ना होना संगठन की सफलता नही है बगावती भाजपा पार्षदो की मेहरबानियो का फल है। इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है कमजोर संगठन और कमजोर पदाधिकारी भाजपा को किस प्रकार विजय दिला पाएगे जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रहे है यदि रतलाम में कमजोर संगठन रहा तो जिले की पाँचो विधानसभा सीटो पर भाजपा किस प्रकार विजय हासिल करेगी।