भोपाल। पेड सेक्स के लिए एक महिला के यहां गए अपेक्ट बैंक के असिस्टेंट बैंक मैनेजर को पुलिस ने शुक्रवार की रात आपत्तिजनक अवस्था में अरेस्ट कर लिया। पकड़े गए मैनेजर का कहना है कि वो तो खाता खोलने के लिए गए थे। अब खाता खोलने के लिए गए थे या पुराने खाते में लेनदेन करने ये तो वो ही जाने लेकिन आधी रात को आपरेट हो रहा यह खाता बैंक का नहीं था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ललिता नगर के एक मकान में रहने वाली महिला की गतिविधियां संदिग्ध हैं। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात मकान पर दबिश दी, जहां से तीन युवतियों और सर्वधर्म कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय आनंद ब्यौहार को पकड़ा गया।
![]() |
| ये हैं अपेक्स बैंक के मैनेजर आनंद ब्यौहार जो आधी रात को तीन लड़कियों के खाते खोलने गए थे और खाता खोलते खोलते कुछ और ही खोलने लगे। |
ब्यौहार का कहना था कि वह युवतियों के बैंक खाते खोलने के लिए यहां आए थे, लेकिन उनके पास ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले। बताया गया है कि गिरोह की मुखिया गोरखपुर की रहने वाली है। वह पिछले आठ माह से ललिता नगर में रह रही है। पहले वह कार में युवतियों को भेजती थी, लेकिन तीन-चार माह से घर में ही धंधा चला रही थी। पुलिस ने मुखिया समेत अशोका गार्डन और जावरा की युवती को पकड़ा था। इनके संपर्क में कई और युवतियां भी हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
