ये क्या हो रहा था किराने की दुकान में, 6 युवतियों और 2 युवक

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र के द्वारकापुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 युवतियां और दो युवकों को पकड़ा है। महिला किराना की आड़ में रैकेट संचालित कर रही थी। गुस्साए रहवासियों ने कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस को द्वारकापुरी स्थित 60 फीट रोड पर जिस्मफरोशी के अड्डे की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने रविवार को शाम 4 बजे मकान नंबर 1414 पर दबिश दी। यहां से 6 महिलाओं और दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने बाहर खड़ी एक बिना नंबर की कार भी जब्त की।

एसपी (पश्चिम) अनिलसिंह कुशवाह ने बताया कि द्वारकापुरी के रहवासियों की शिकायत थी कि एक महिला अनैतिक गतिविधियां संचालित कर रही है। इस पर कार्रवाई कर ममता नामक महिला सहित 6 महिलाओं को पकड़ा गया है। पकड़ाई ममता इनकी सरगना है और वह ही अड्डे को संचालित कर रही थी।

दो युवक लखन और पिंटू निवासी हातोद को भी पकड़ा है। संचालिका के घर पर ही ममता किराना स्टोर भी है। इसी की आड़ में वह अवैध गतिविधियां चला रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देहव्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

राजनीतिक व पुलिस संरक्षण

रहवासियों का कहना है कि लम्बे समय से यहां अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इसकी संचालक ममता को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उसके यहां नेताओं और पुलिस का भी आना-जाना लगा रहता है। कोई शिकायत करता है तो इसकी जानकारी उसको लग जाती है। दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। महिला के घर में देर रात तक लोगों को आना-जाना लगा रहता है।


If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!