मंत्रालय के तीन कर्मचारी रिटायर्ड

shailendra gupta
भोपाल। मंत्रालय के तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज एक विदाई समारोह में देय स्वत्वों का भुगतान किया गया। प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग आर.के. चतुर्वेदी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार भी प्रदान किए। 

उन्होंने कर्मचारियों को सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। श्री चतुर्वेदी ने इस अवसर पर सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों से सार्थक और सक्रिय जीवन शैली अपनाकर व्यस्त बने रहने का आव्हान किया।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में श्री राकेश कुमार गुप्ता निज सचिव, श्रीमती मीरा तारे, सहायक ग्रेड-3 एवं श्री नारायण सिंह, दफ्तरी शामिल हैं। यह सभी कर्मचारी गत 31 जनवरी, 2013 को सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई समारोह में उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री अमर सिंह चंदेल, उप सचिव श्री बी.आर. विश्वकर्मा और मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सुधीर नायक भी उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!