भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2002 बेच के छह अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया है।
जिन अधिकारियों को यह ग्रेड स्वीकृत किया गया है, वे हैं पुलिस अधीक्षक खरगौन राजेश्वरप्रसाद, पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी आरके अरुसिया, पुलिस अधीक्षक रतलाम रमनसिंह सिकरवार, पुलिस अधीक्षक शहडोल दिलीपकुमारसिंह, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर और रघुवीरसिंह मीणा।