भोपाल। यहां मिले समाचारों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों की थांदला के मंडी अध्यक्ष एवं उनके साथियों की धुनाई कर दी। भूरिया की आज मेघनगर के फुटतालाब में सभा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूरिया की सभा में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों की पिटाई लगा दी है। पीड़ित कांग्रेसियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने थांदला मंडी अध्यक्ष मन्नू डामोर एवं तीन अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।